Fridge Cleaning Tips अब चमकेगा आपका फ्रिज एकदम नया जैसा,

अब चमकेगा आपका फ्रिज एकदम नया जैसा, इन Fridge Cleaning Tips के जरिए। आमतौर, पर आजकल सभी घरों में रेफ्रिजरेटर हमको देखने मिल जाते हैं। जिसका इस्तेमाल हमारी जरूरी खाने – पीने की चीजों को लंबे समय तक चलने के लिए किया जाता है। और गर्मियों के दिनों में ठंडा पानी करने के लिए मददगार साबित होता है। लेकिन फ्रिज का  इस्तेमाल करने के साथ-साथ हमें रेफ्रिजरेटर की सफाई का भी ध्यान रखना होता है। कभी-कभी होता क्या है।

फ्रिज के अंदर कुछ खाने पीने की वस्तुएं गिर जाती हैं। जैसे की कोई बनी हुई सब्जी या घी आदि जिससे फ्रिज के अंदर चिकनाई बन जाती है।और उसमें से बदबू आने लगती है। तो इसलिए रेफ्रिजरेटर की समय-समय पर सफाई करते रहना भी बहुत जरूरी है। जिससे फ्रिज लॉन्ग टाइम तक चलता रहता है। और आपको फ्रिज रिपेयर कराने  की कभी जरूरत नहीं पड़ती है।

जिससे आपका काफी खर्चा बच जाता है तो आईए जानते हैं रेफ्रिजरेटर की सफाई करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।तो हमने कुछ फ्रिज क्लीनिंग टिप्स तैयार की है जो आपके लिए काफी सहायता करेंगे। 

Fridge Cleaning Tips फ्रिज न हो खराब तो रख इन बातों का ख्याल

1; Fridge Cleaning Tips सबसे पहले फ्रिज ऑफ करें ।

सबसे पहले आपको फ्रिज के अंदर आ रही पावर सप्लाई को बंद कर देना है। बिजली के बोर्ड से फ्रिज के प्‍लग्‌ को बाहर निकाल दें।उसके बाद फ्रिज की सफाई करें ऐसा न करने से आपका नुकसान भी पहुंच सकता है।जो आपके लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है।

2; Fridge Cleaning Tips पहला काम फ्रिज को खाली कर ले।

फ्रिज को साफ करने के लिए इसके अंदर रखे सामान को बाहर निकाले। तभी फ्रिज की सफाई करें कभी-कभी कुछ लोग बिना सामान को बाहर निकाले फ्रिज की सफाई करने लगते हैं।जिससे फ्रिज के कुछ हिस्से में गंदगी लगी रह जाती है।और फिर फ्रिज अच्छी तरीके से साफ नहीं हो पाता  है।

इसलिए हमेशा मेरा कहना यही रहता है। कि आप जब भी फ्रिज की सफाई करें पहले प्रॉपर तरीके से उसका सामान बाहर निकाल ले। और फ्रिज को पूरा खाली कर दें। तभी फ्रिज की सफाई करें।ऐसा करने से फ्रिज को साफ करने में काफी आसानी रहती है।और फ्रिज के अंदर लगे दाग धब्बे पूरे तरीके से क्लीन हो जाते हैं।

3; Fridge Cleaning Tips फ्रिज को अंदर से साफ कैसे करें?

अगर आपने अपने फ्रिज को खाली कर दिया है। तो आपको फ्रिज के अंदर से सफाई करने में आसानी होने वाली है। फ्रिज को साफ करने के लिए आप गर्म पानी ले सकते हैं। और उसमें एक कपड़े को भिगोकर फ्रिज के अंदर कोने-कोने को साफ करें। और जहां पर दाग ज्यादा दिखाई दे वहां कपड़े को बार-बार घुमाने की कोशिश करें। अगर आप चाहे तो गर्म पानी में डिटर्जेंट भी मिला सकते हैं। 

जिससे फ्रिज की सारी गंदगी साफ हो जाएगी और फ्रिज एकदम नया जैसा चमकते दिखेगा। ध्यान रखें की ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें फ्रिज को साफ करने में अन्यथा इससे उसकी बॉडी को नुकसान हो सकता है। इसलिए नॉर्मल गुनगुना पानी ही इस्तेमाल में ले। और इन फ्रिज क्लीनिंग टिप्स के जरिए आपका फ्रिज साफ हो जाएगा।

4; Tips अब बारी आती है फ्रिज के डोर को साफ करने की।  

वैसे तो आप फ्रिज के डोर को साफ करने के लिए भी गर्म पानी या डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं और चाहे तो एक कप पानी में 4 से 5 चम्मच व्हाइट विनेगर को मिलाकर  फ्रिज के डोर को साफ कर सकते हैं साफ करने के बाद, फ्रिज के डोर को साफ पानी से अच्छे से रगड़ें और उसके बाद फ्रिज को सूखने के लिए छोड़ दें  और इन फ्रिज क्लीनिंग टिप्स का इस्तेमाल करके आप अपने फ्रिज के दरवाजे को चमकदार और साफ रख सकते हैं।

5; Tips फ्रिज की अंडे जैसी सफेद चमक। 

जैसा कि आप सब लोग जानते हैं। हमने आपको ऊपर बताया है। कि गर्म पानी से  फ्रिज की गंदगी तो साफ हो जाती है।लेकिन उसे एकदम चमकदार बनाने के लिए लिक्विड की आवश्यकता रहती है। जिसे आप मार्केट से लाने की बजाय घर पर ही बना सकते हैं।

आपको लेना क्या है 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर के  मिश्रण को मिलाकर 1 कप पानी में घोल लेना है। इन सबके मिश्रण से आपका लिक्विड तैयार हो जाएगा अगर आपका मिश्रण तैयार हो गया है। तो अब आप एक स्प्रे बोतल लेकर इस लिक्विड को उसमें  कर लेते हैं।

और फ्रिज के अंदर और बाहर दोनों तरफ लगाकर फ्रिज की अच्छी तरीके से सफाई करने में आपकी मदद करता है। इस स्प्रे को फ्रिज के चारों तरफ छिड़कने के बाद सूती कपड़े से साफ कर दें। जिससे आपका फ्रिज एकदम अंडे जैसा सफेद चमकने लगता है। और इसके साथ ही यह फ्रिज क्लीनिंग टिप्स आपके रेफ्रिजरेटर को चमकाने में बहुत काम आती हैं।

6; Tips अपने फ्रिज को अंदर से दे महकती खुशबू । 

अपने फ्रिज को महकती खुशबू देने के लिए अपनाये यह फ्रिज क्लीनिंग टिप्स जो आपकी बहुत कम आने वाली है। अब तक मैं समझता हूं। आपका फ्रिज काफी अच्छी तरीके से साफ हो गया होगा। फ्रिज को धोने या साफ करने के बाद उसे कुछ टाइम के लिए सूखने के लिए धूप में रख दें।  जब वह सुख जाए तभी फ्रिज को दोबारा से रीस्टार्ट करें । अब फ्रिज के अंदर आप अपना सामान रख दे।और आप अगर चाहते हैं।

आपके फ्रिज के अंदर से किसी तरीके की बदबू  ना आए तो आप इसके लिए पुदीने के कुछ पत्ते  ले ले और इन्हें फ्रिज के अंदर कुछ समय के लिए रख सकते हैं। जिससे फ्रिज के अंदर से बदबू नहीं आती है। और आपको अपने फ्रिज को समय-समय पर फ्रिज की जरूरत के हिसाब से उसे साफ करते रहना चाहिए। जिससे आपका फ्रिज बिना किसी रूकावट के लॉन्ग टाइम तक चलता रहेगा।

तो हमारी इन फ्रिज क्लीनिंग टिप्स के जरिए आप अपने फ्रिज की सफाई बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। 

7; Tips रेफ्रिजरेटर को साफ करने की कुछ short टिप्स । 

  • गर्म पानी या डिटर्जेंट का मिश्रण। 
  • फ्रिज को नया जैसे चमकाने के लिए बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट पाउडर का मिश्रण । 
  • 1 कप पानी में 4 से 5 चम्मच व्हाइट विनेगर फ्रिज को साफ करने में मदद करता है । 
  • फ्रिज के अंदर की महक को बढ़ाने के लिए पुदीने के कुछ पत्तों का इस्तेमाल। 
  • नींबू का रस: नींबू के रस को पानी में मिलाकर फ्रिज की सफाई करें। यह बदबू को हटाने में मदद करता है और फ्रिज को खुशबूदार बनाए रखता है।
  • इन फ्रिज क्लीनिंग टिप्स का इस्तेमाल करके आपका फ्रिज एकदम नया जैसे चमकने वाला है। 

FAQ:फ्रिज में क्या नहीं करना चाहिए?

फ्रिज में कुछ वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए जैसे की 

  • गरम खाना: गरम खाना फ्रिज में रखने से उसकी cooling पावर पर असर पड़ता है और खाना खराब हो जाता है। खाना ठंडा होने के लिए फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
  • खुले बेकरी प्रोडक्ट: बेकरी प्रोडक्ट जैसे की रोटी, केक, और कुकीज को फ्रिज में रखना नहीं चाहिए क्योंकि वे नमी खो सकते हैं और कच्चे हो सकते हैं।
  • फल और सब्जियाँ: फल और सब्जियों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ये तेजी से खराब हो सकते हैं।और  बाद में इन्हें खाने पर इनका स्वाद चेंज हो जाता है।

FAQ:क्या फ्रिज को रात में बंद करना चाहिए?

अगर आप सोचते हैं की फ्रिज को रात में बंद कर देना चाहिए। जिससे आपकी बिजली की काफी बचत हो सकती है। तो ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इससे होता क्या है आपके फ्रिज में रखा खाने पीने का सामान खराब हो सकता है। फ्रिज एक ऐसा प्रोडक्ट है। जो हमेशा चलते ही रहने देना चाहिए जो आपके खाने पीने की वस्तुओं को फ्रेश रखने में सहायक है। वह बात अलग है जब आपके एरिया में पावर कट हो जाता है।

जिसके कारण आपका फ्रिज थोड़े बहुत समय के लिए बंद हो जाता है। और अगर आप लंबे समय के लिए कहीं बाहर जा रहे हैं और फ्रिज बंद करना चाहते हैं। तो आपको फ्रिज के अंदर रखे सामान को बाहर निकलकर  ही फ्रिज को ऑफ करना चाहिए।

FAQ:फ्रिज में बदबू क्यों आती है?

फ्रिज के अंदर बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आपका फ्रिज काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। और उसके अंदर रखी वस्तुएं सड़ने लगते हैं। जिसकी वजह से फ्रिज में से बदबू आने लगती है यदि फ्रिज की ठंडाई या नमी मैं कोई समस्या हो, तो यह भी बदबू का कारण बन सकता है।और फ्रिज की समय-समय पर सफाई न करने की वजह से भी फ्रिज के अंदर से बदबू आने की संभावना रहती है।

अगर फ्रिज के अंदर कुछ ऐसा खाना रखा है जो काफी समय से इस्तेमाल में नहीं हुआ है। तो उसे निकालकर तुरंत बाहर फेंक दें यह भी फ्रिज की बदबू का कारण हो सकता है।फ्रिज के अंदर उसकी जरूरत के हिसाब से ज्यादा खाना नहीं रखना चाहिए। फ्रिज को अंदर और बाहर से दोनों तरफ से साफ करते रहने पर फ्रिज के अंदर से कभी भी बदबू नहीं आएगी।

अगर दोस्तों आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो। तो इसे शेयर करने की कृपा करें और इसी तरीके के अन्य लेख पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपकी अपनी वेबसाइट primax channel के साथ।

Primax Channel

Experienced electrician specializing in repairing home appliances such as inverters, ACs, and refrigerators. Committed to efficient and reliable service.

RELATED Articles

Leave a Comment